जमुई: भलुई रेलवे हॉल्ट पर विछिप्त युवक ने सीआरपीएफ जवान पर चाकू से किया हमला, घायल को जमुई के निजी क्लीनिक में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Dec 28, 2024 भलुई रेलवे हॉल्ट पर शनिवार की दोपहर 1 बजे के करीब एक विछिप्त युवक ने सीआरपीएफ जवान पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें जवान घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जमुई के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल जवान की पहचान मननपुर निवासी अभिमन्यु यादव के रूप में की गई है।