पूर्णिया पूर्व: फसिया गांव में अगलग्गी की घटना में चार परिवार का घर जलकर हुआ राख ,करीब 15 लाख की संपत्ति का हुआ नुकसान
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के रजीगंज पंचायत अंतर्गत फसिया गांव में अगलग्गी की घटना में चार परिवार का घर जलकर राख हो गया।अगलग्गी का कारण सार्ट सर्किट बताया जा रहा है।अगलग्गी की घटना में मो सेदूर रहमान,सोइबिर रहमान,महबूब आलम,मो सलाम आदि का घर जलकर राख हो गया घटना में एक बाइक,एक ट्रैक्टर,अनाज,कपड़ा सहित अन्य कीमती सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।