हिसार: बरवाला शहर के वार्ड 14, ऋषि नगर में मकान से मिला महिला का शव, पहचान नहीं हो पाई, पुलिस जांच जारी
Hisar, Hissar | Nov 2, 2025 बरवाला शहर के वार्ड 14 के ऋषि नगर में बने एक मकान में शनिवार देर शाम को एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला है। मृतक महिला की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी बीच मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जरूरी सबूत जुटाए है। फिलहाल अभी तक महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है।