कुल्लू: नग्गर में देव संस्कृति शोध संस्थान की पुस्तक 'जमलूपंथ' का पारंपरिक विमोचन
Kullu, Kullu | Oct 18, 2026 नग्गर के जगतीपट्ट में देव संस्कृति शोध संस्थान के अध्यक्ष जय ठाकुर की पुस्तक 'जमलूपंथ: कैलास से कुलांत तक' का पारंपरिक देव रीति से विमोचन हुआ। आयोजन में स्थानीय गूरों की मौजूदगी रही। पुस्तक का मकसद देव संस्कृति के दर्शन को प्रामाणिकता के साथ आगे पहुंचाना है।