बिश्रामपुर: डंडिला में भगवान हनुमान की प्रतिमा को रथ पर सवार कर नगर भ्रमण कराया गया, काफी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
विश्रामपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 9 के डंडीला खुर्द गांव में नवनिर्मित महावीर मंदिर का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान यज्ञ रविवार को महा भंडारे के साथ संपन्न हो गया। इससे पहले भगवान हनुमान की प्रतिमा को रथ पर सवार कर नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।