पलिया: पलिया तहसील के दुधवा में एक साथ दिखे बाघ और भालू, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
दुधवा टाइगर रिजर्व से एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है। कि जहां एक बाघ आराम करता हुआ दिखाई दे रहा है। तो दूसरी ओर एक भालू वहां से गुजर रहा है। वही भालू को देख बाघ तुरंत वहां से झाड़ियां में चला जाता है।जिसे देखकर पर्यटकों के साथ-साथ वन प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।