बेंगाबाद: गुरु अर्जन देव जी का 420वां शहीदी दिवस श्रद्धा से मनाया गया, कीर्तन, अरदास और छबील का आयोजन।
सिखों के पांचवे गुरु गुरु अर्जन देव जी महाराज का 420 वां शहीदी दिवस गुरुवार को 12 बजे से 3 बजे तक स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें काफी संख्या में सिख समुदाय के लोगो ने हिस्सा लिया। इस दौरान रागी जत्था भाई सतनाम सिंह के द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया गया।