मंदसौर: मंदसौर आदर्श रोड पर सड़क के बीच बनी बिजली डीपी से यातायात बाधित, दुर्घटना का खतरा बढ़ा
मंदसौर शहर के युवराज क्लब रोड स्थित आदर्श मार्ग पर सड़क के बीच लगी विद्युत विभाग की डीपी लोगों और निर्माण कार्य में बाधा बन रही है, महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल और गांधी चौराहे के पास डीपी व खुले तारों से हादसे का खतरा बढ़ गया है। पेवर ब्लॉक कार्य भी प्रभावित हो रहा है, क्षेत्रवासियों ने डीपी हटाने की मांग की है,