मेदिनीनगर (डालटनगंज): विधायक आलोक चौरसिया ने पुलिस लाइन स्टेडियम में अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों का निरीक्षण किया
पलामू जिले में शहीदों की स्मृति में कराए जा रहे अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर है। आयोजन समिति के प्रधान संरक्षक डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया ने इसे लेकर रविवार दोपहर 3 बजे मेदिनीनगर में पुलिस लाइन स्टेडियम का निरीक्षण किया एवं पलामू पुलिस एवं पलामू फुटबॉल आयोजन समिति को बधाई देते हुए फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन पर प्रसन्नत व्यक्त की।