सीकर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचकर मंगलवार को खाटू श्याम जी के पुजारी सेवक महासंघ ने खाटू श्याम जी में रास्ता बंद करने को लेकर विरोध जताते हुए प्रशासनिक कार्रवाई पर भी सवाल खड़ा किया। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुजारी सेवक महासंघ ने बिना कानूनी प्रक्रिया के रास्ते को बंद करवाने के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विरोध जताया।