कैलारस तहसीलदार नरेश शर्मा ने आज आधार केदो पर छापामार कार्यवाही की है। कार्यवाही के दौरान लोक सेवा केंद्र में संचालित आधार केंद्र, कैलारस अस्पताल पर संचालित आधार केंद्र, बीआरसीसी कैलारस कार्यालय पर संचालित आधार केंद्र , पर जाकर वहां उपस्थित लोगो से चर्चा की तो पाया निर्धारित शुल्क से अधिक रुपए ले रहे है। यह कार्यवाही आज 23 जनवरी को दोपहर 4 - 5 बजे के बीच की।