कर्नलगंज थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने रेप के आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त विक्की शर्मा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 6:00 बजे बताया उसने उपनिरीक्षक रिंकू सिंह के नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।