गिरिडीह: वट सावित्री पूजा को लेकर गिरिडीह के बाजारों में रौनक, श्रृंगार और पूजा सामग्री की खरीदारी तेज
वट सावित्री पूजा को लेकर गिरिडीह के मेन रोड समेत शहरी क्षेत्र के बाजारों में शुक्रवार सुबह 10 बजे से दिन भर को खासा उत्साह और चहल-पहल देखने को मिली। शहर के विभिन्न बाजारों, श्रृंगार दुकानों, कपड़ा दुकानों और पूजा सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।