फतेहपुर: चौडगरा में फैक्ट्री मजदूरों ने तीसरी जगह वेतन बढ़ोतरी को लेकर शुरू किया धरना प्रदर्शन, कल्यानपुर थाना क्षेत्र का मामला
फतेहपुर जिले के औद्योगिक कस्बा चौडगरा स्थित रोल ट्यूब फैक्ट्री में बुधवार को मजदूरों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगातार तीसरे दिन क्षेत्र की तीसरी फैक्ट्री में श्रमिकों द्वारा वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।धरने पर बैठे मजदूरों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच वर्तमान वेतन में परिवार का भरण-पोषण कर