मावा ग्राम में 11 केवी विद्युत लाइन का तार अचानक टूट कर जमीन पर गिर गया। जिसके कारण पशुपालक जगदीश में गाय और एक भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने पीड़ित को मुआवजे की मांग रखी जिस पर सहमति बनी।