बड़वानी ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत सिलावद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपह्रत नाबालिग बालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी अनुसार काजलमाता निवासी एक व्यक्ति ने सिलावद थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर से लापता हो गई है और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला कर लेजाने की शिकायत दर्ज कराई थी।