तालबेहट: तालबेहट कस्बे में पूराकला बस स्टैंड के पास तेज आंधी तूफान से गिरा विशालकाय पेड़, मकान और डीजे हुआ क्षतिग्रस्त
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरा कला बस स्टैंड के पास तेज आंधी तूफान की वजह से एक विशाल पेड़ गिर गया,जिसकी वजह से मकान क्षतिग्रस्त हो गया और पास में खड़ा महाकाल डीजे भी क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी चपेट में एक स्कूटी आ गई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशाल पेड़ सड़क पर डला नजर आ रहा है।