मांझी: बहन की शादी के लिए मदद मांगने निकला विकलांग युवक हुआ बेहोश, लोगों ने बचाई जान
Manjhi, Saran | Apr 7, 2026 मांझी के डुमरी मस्जिद के समीप मंगलवार को करीब 10:30 बजे एक विकलांग युवाक के बेहोश पड़े होने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की नजर पढ़ते ही उसे तुरंत एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद होश में आने पर युवक ने अपनी दर्द भरी कहानी सुनाई। युवक की हालत देखकर अफजल खान एवं जियाउल खान ने युवक को हर संभव सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाया।