कैमूर IMA के प्रेसिडेंट डॉ दिनेश्वर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार संध्या 7:00PM बजे कोविड महामारी के दौरान अपनी जान गवाने वाले चिकित्सकों की स्मृति में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आदेश पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने मोमबत्ती जलाकर दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की,इस दौरान शहिद चिकित्सकों के परिवार को ₹50लाख मुआवजा देने हेतु सरकार को धन्यवाद दिया।