शनिवार की शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक अपराध की रोकथाम एवं अपराध में लिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में ऊन चौकी पुलिस ने कस्बा ऊन के मोहल्ला जय सिंह निवासी नरेश को सार्वजनिक स्थान पर सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 720 रूपए की नकदी, पेन व पर्चा बरामद किया गया है।