खलीलाबाद: देवापार चौराहे पर तेज़ रफ्तार बाइक ने दवा लेने जा रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को मारी ठोकर, जिला अस्पताल से BRD गोरखपुर रेफ़र
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के देवापार चौराहे पर तेज़ रफ्तार बाइक सवार ने मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जा रहे पैदल 70 वर्षीय बुजुर्ग को शनिवार की सायं 6:00 ठोकर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को खलीलाबाद जिला अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने गोरखपुर में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।