ऊना: एबीवीपी ने ऊना महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य को सौंपा चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
एबीवीपी ऊना इकाई ने ऊना महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने वीरवार को बताया कि ऊना महाविद्यालय में स्थायी प्राचार्य के पद को व महाविद्यालय में प्राध्यापकों के रिक्त चल रहे पदों को भी शीघ्र भरा जाए। वहीं अगर महाविद्यालय प्रशासन इन मांगों को शीघ्र पूरा नहीं करता है, तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करेगी।