हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली पूजन के बाद 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजन पर अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नई अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए व्यापार मंडल ने व्यापारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।