छबड़ा: एनडीपीएस मामले में छबड़ा जेल में बंद विचाराधीन कैदी की उपचार के दौरान हुई मृत्यु
Chhabra, Baran | Mar 2, 2025 उपकारागृह में विचाराधीन बंदी की शनिवार को छबड़ा चिकित्सालय में मौत हो गई। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरनावदाशाहजी निवासी युसुफ (62) एनडीपीएस एक्ट के मामले में उपकारागृह छबड़ा में बंद था। युसुफ श्वास से सम्बंधित बीमारी थी। शनिवार उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे चिकित्सालय लाया गया।