हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर संयुक्त ठेकेदार यूनियन ने भुगतान में देरी और ईंटों की बढ़ती कीमतों को लेकर उठाई आवाज
संयुक्त ठेकेदार यूनियन ने भुगतान में देरी और ईंटों की बढ़ती कीमतों को लेकर आवाज उठाई है। मंगलवार को यूनियन प्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के ठेकेदारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने राजकीय कार्यांे के भुगतान में हो रही देरी, ईंटों की बढ़ती कीमतों तथा निर्माण कार्यांे से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की।