चंदौली: फगुनीपुर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 10 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
बबुरी थाना क्षेत्र के फगुनीपुर गांव में 33 हजार वोल्ट लाइन के शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से करीब 10 बिस्वा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है। समय रहते आग बुझने से बड़ा नुकसान टल गया। घटना से किसानों में मायूसी छा गई है।