प्रतापगढ़: सोने का बिस्किट दिखाकर ठगी करने वाला टप्पेबाज गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेवरात बरामद, पुलिस लाइन में हुआ खुलासा
आसपुर देवसरा पुलिस ने जौनपुर के शातिर टप्पेबाज राजन मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक से प्रतापगढ़ और जौनपुर के कई इलाकों में महिलाओं को नकली सोने का लालच देकर गहने ठगे थे। एएसपी ने बुधवार दोपहर 2 बजे पुलिस लाइन में खुलासा किया। उन्होंने बताया की आरोपी के कब्जे से 4 जोड़ी पायल, 4 मंगलसूत्र, कई नाक की कीलें और ₹2160 नगद बरामद ।