पेइंग गेस्ट हाउस के खिलाफ पर्यटन विभाग का चेकिंग अभियानः बिना लाइसेंस के संचालन पर होगी कार्रवाई
वाराणसी में चल रहे अवैध पेइंग गेस्ट हाउस के खिलाफ पर्यटन विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। इसके शुरूआत गंगा घाट के किनारे वाले क्षेत्रों में की गई हैं। यूपी पर्यटन विभाग के उप-निदेशक आर के रावत ने बताया कि जांच में ऐसा पाया गया है कि एक ही नाम के रजिस्ट्रेशन पर 2-3 गेस्ट हाउस संचालित कर लें रहे हैं।