वाराणसी पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, बोले-हाथरस की दुर्घटना पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण
प्रदेश की कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही न वाराणसी के सर्किट हाउस में वाराणसी मंडल के कृषि अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि आज यहां पर खरीफ फसल से संबंधित बैठक की गई है। बैठक में बताया गया की राजकीय बीज भंडार में पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है।