बलरामपुर: जनपद के सरस मेले में सदर विधायक पलटूराम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित किया और उनके उत्पादों की सराहना की
जनपद के सरस मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सदर विधायक पलटूराम ने संबोधित किया। सदर विधायक ने मेले में स्थापित विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे आकर्षक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरस मेला महिला समूहों को अपनी क्षमताओं के प्रदर्शन तथा बेहतर बाज़ार उपलब्ध कराने का मंच प्रदान करता है।