गिरिडीह: बजरंग चौक में बरनवाल सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया शुद्ध एवं शीतल पेयजल मशीन का उद्घाटन
शहर के बजरंग चौक में बुधवार को 9 बजे बरनवाल सेवा समिति के तत्वावधान में शुद्ध एवं शीतल पेयजल मशीन का उद्घाटन किया गया। इस प्याऊ का उद्घाटन समाजसेवी एवं उद्योगपति जयप्रकाश लाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल की ओर से अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।