मांगरौल: मांगरोल कस्बे में जलझूलनी एकादशी पर गाजे बाजे के साथ निकली देव विमानों की शोभायात्रा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
Mangrol, Baran | Sep 14, 2024 मांगरोल कस्बे में शनिवार को जलझूलनी एकादशी पर गाजे बाजे के साथ देव विमानों की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बाणगंगा नदी के तट पर पहुंची जहां जलवा पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान नगरपालिका चैयरमेन कौशल किशोर सुमन सहित गणमान्य लोग जलवा पूजन के दौरान मौजूद रहे।