जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अरुण अवस्थी ने शुक्रवार शाम 4 बजे बताया कि कई दिनो से जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी की बैठक कार्यकर्ताओ के साथ की जा रही है। जिसमे 14 दिसंबर दोपहर 1 बजे दिल्ली मे आयोजित होने वाले वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत देशभर से कार्यकर्ता जुड़ेंगे। विदिशा जिले से भी हजारों कार्यकर्ता 13 तारीख को दिल्ली रवाना होगे।