छोटीसादड़ी: छोटी सादड़ी में महावीर इंटरनेशनल ने दिव्यांग को भेंट की ट्राई साइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान
छोटीसादड़ी में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय महावीर इंटरनेशनल की ओर से एक दिव्यांग व्यक्ति को ट्राई साइकिल भेंट कर मदद का हाथ बढ़ाया गया। ट्राई साइकिल मिलने के बाद दिव्यांग के चेहरे पर खुशी नजर आई और उसने संस्था का आभार जताया। जानकारी के अनुसार छोटीसादड़ी क्षेत्र के हिरिवेरी निवासी लालूराम मीणा दिव्यांग हैं, जिन्हें दैनिक जीवन में आवागमन करने में काफी परेश