बिसौली: बिसौली नगर में चलती सीएनजी कार में लगी भयंकर आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Bisauli, Budaun | Jul 15, 2026 बिसौली नगर के आसफपुर रोड पर बुधवार को 3 बजे करीब उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई आई-10 सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।घटना के दौरान चालक ने किसी तरह कार रोककर खुद को सुरक्षित बाहर निकाला।