प्रतापपुर: डेढ़ महीने तक जिंदगी से जंग हार गई रविता, आग से झुलसी महिला की मौत से गांव में छाया मातम
प्रतापपुर प्रखंड के गुरिया गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। गांव निवासी फूलचंद चौधरी की 21 वर्षीय पत्नी रविता देवी का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह करीब 9 बजे किया गया। परिजनों के अनुसार, करीब डेढ़ महीने पहले रविता देवी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थीं। घटना के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया