मुज़फ्फरनगर: जानसठ रोड पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा - पहले मुजफ्फरनगर में होते थे दंगे, अब धूमधाम से निकलती है कांवड़ यात्रा
जानसठ रोड पर बृहस्पतिवार को लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले मुजफ्फरनगर में दंगे होते थे और अब धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हर समाज के लिए कार्य किए गए हैं, इसलिए फिर तीसरी बार वह प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।