चायल: तिल्हापुर गांव के पास बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, पिता-पुत्र गैस सिलेंडर भरवाने जा रहे थे
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर गांव के पास बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बिरनेर गांव निवासी जयनारायण पाल (19) और फरीदपुर मजरा औधन निवासी रमेश साहू (40) की मौत हो गई। वहीं घायल शिवांश साहू को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है!