बरेली: बरेली में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, 19 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच 52 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों की परीक्षा
बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी के बीच पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। तीन दिन तक चलने वाली इस परीक्षा में कुल 52 हजार 416 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है,