कायमगंज: पखना स्टेशन के पास बकरी बचाते समय ट्रेन से टकराकर महिला हुई घायल, जिला अस्पताल लोहिया में हुई भर्ती
थाना मेरापुर क्षेत्र में पखना स्टेशन के पास की निवासी 50 वर्षीय रामदेवी पत्नी रामनाथ शुक्रवार की शाम को बकरी चरा रही थी। तभी बकरी रेलवे पटरी पर चली गई। ट्रेन को आता देखकर महिला ने बकरी को बचाने का प्रयास किया। महिला ट्रेन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही घर वालों ने घायल महिला रामदेवी को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया।