पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित रेलवे अस्पताल के समीप आयोजित होने वाले पांच दिवसीय श्री श्री शीतला (सोलापुरी) माता पूजा महोत्सव की तैयारियां सोमवार को राटा पूजा (मंडप पूजा) के साथ विधिवत शुरू हो गईं। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के बीच पुजारी ने मां शीतला का आह्वान कर पूजा-अर्चना सम्पन्न कराई।