अचलपुर निवासी सुनीता देवी (43) की सड़क हादसे में बुधवार सुबह 11 बजे मौत हो गई। 30 मार्च को जेल रोड पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर किए जाने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका की बेटी कानपुर देहात में दरोगा पद पर तैनात है।