मोदीनगर: बेगमाबाद में महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की, महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा था
खुर्जा निवासी हरिओम ने बताया कि उन्होंने 10 साल पूर्व अपनी बेटी अंजू की शादी बेगमाबाद निवासी धनंजय के साथ की थी। शादी के बाद से बेटी को परेशान कर रहे थे। उत्पीड़न से परेशान होकर उनकी बेटी ने जहर खा लिया। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति वह सुसराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।