मोदीनगर: जलालपुर मार्ग स्थित स्वीमिंग पूल में नहाते समय डूबने से पांचवीं कक्षा के छात्र की हुई मौत, पुलिस ने जांच की शुरू
सरफराज का बेटा सुब्हान अपने भाई रिहान और चचेरे भाई कैफ के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने गए था। पूल में छलांग लगाते ही वह पानी में डूबने लगा। लोगों ने छात्र को बचाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद उसे स्वीमिंग पूल से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।