मोदीनगर: बंदफाटक पर कॉलोनी के लोगों ने चुनाव बहिष्कार के बैनर लगाए। बंदफाटक की समस्या का समाधान न होने पर चुनाव बहिष्कार का ऐलान
बंद फाटक की समस्या का समाधान न होने पर आसपास की कॉलोनी के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने चुनाव बहिष्कार करने की घोषणा की है। लोगों का कहना है कि यह मार्ग मुख्य कावड़ मार्ग है, दर्जनों कॉलोनी एवं गांव का रास्ता है। जिसकी समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है, आज तक केवल आश्वासन ही मिला है।