मनेर थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव स्थित बांस टाल व्यवसाई को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मामला गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात्रि 12:21 के करीब की है। घायल की पहचान विनय पांडे के रूप में की गई है। इधर पुलिस मामले की जांच कर आगे कार्रवाई में जुटी हुई है।