बेरमो: धौड़ा में भूधंसान से दहशत, प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही रोकी
Bermo, Bokaro | Jun 19, 2026 बेरमो कोयलांचल स्थित फायर जोन 5 नंबर धौड़ा में अचानक भूधंसान से दहशत फैल गई। तेज आवाज के साथ सड़क किनारे जमीन धंसने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है।शुक्रवार सुबह 8 बजे बताया गया कि घटनास्थल के पास बड़ी आबादी रहती है और जमीन के नीचे वर्षों से आग सुलग रही है, जिससे खतरा बढ़ा है।