औरैया: त्योहार से पहले मुरली स्वीट हाउस पर खाद्य विभाग की छापेमारी, बर्फी का नमूना लैब भेजा गया
शहर के सुभाष चौराहे के समीप स्थित मुरली स्वीट हाउस पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे छापा मारा। यह कार्रवाई त्योहारों के मद्देनज़र मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच के लिए की गई। छापेमारी के दौरान विभाग ने दुकान में मौजूद विभिन्न मिठाइयों की जांच की, जिसमें प्रमुख रूप से दूध से बनी बर्फी का सैंपल लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए.के. राय के