औरैया: दयालपुर चौराहे के समीप खड्ड में उछली बाइक, महिला उछलकर गिरी सड़क पर, हालत गंभीर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
औरैया में एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक लापरवाही को एक बार फिर उजागर कर दिया है। वायरल वीडियो के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर चौराहे के पास शशि टायर के समीप सर्विस रोड पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि यह घटना बीते रविवार की है, जब बाइक सवार एक महिला सर्विस रोड पर अचानक खड्ड में पहिया जाने के चलते