गुना एसपी अंकित सोनी के निर्देशन में प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने पर चाइनीस मांझा पर राघोगढ़ में बड़ी कार्रवाई हुई। थाना प्रभारी ने 14 जनवरी को कहा, 13 14 जनवरी को संक्रांति पर बाजार में दुकानों का निरीक्षण किया। महात्मा गांधी रोड पर सचिन पतंग स्टोर से 123 चाइनीस मांझा रोल जप्त कर दुकानदार सचिन बुनकर को पकड़ा गया। मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की।